अपना account delete करें
आप अपना Quanto Club account member app से खुद delete कर सकते हैं। यह page बताता है कि delete करने पर क्या होता है। यह page अपने आप कोई account delete नहीं करता।
Delete कैसे करें
अपने mobile number से member app में Login करें।
"मेरा Account" खोलें।
"Account delete करें" चुनें, पढ़ें कि क्या-क्या मिटेगा, और confirm करें।
क्या मिट जाता है
आपका mobile number account से हटा दिया जाता है, इसलिए बाद में Login करने पर नया account बनेगा, यह पुराना account वापस नहीं आएगा। आपका नाम, address, जन्म की तारीख, profile photo, family profiles और private photos मिटा दिए जाते हैं। आप हर phone और browser से Logout हो जाते हैं, और उन devices पर इस account की notifications आना बंद हो जाती हैं।
दुकान के पास क्या रहता है
किसी दुकान पर पहले से record हुए orders, bills, Coupons, Points और Vouchers उसी दुकान के पास रहते हैं, बिना आपके mobile number के। जो messages पहले भेजे जा चुके हैं, वो उस दुकान के record में रहते हैं।
अगर Voucher में पैसा बाकी हो
Confirm करने से पहले, confirm page पर दिखता है कि आपके Vouchers में कितनी रकम बाकी है। Confirm करते ही वह रकम खत्म हो जाती है। वह वापस नहीं मिलती।